राव इंद्रजीत को बताया पलटी मा, ‘ये मौसम वैज्ञानिक हैं, समय देखकर बदल लेते हैं पाला’- कैप्टन अजय

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह में पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मौसम वैज्ञानिक बताते हुए कहा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह में पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मौसम वैज्ञानिक बताते हुए कहा है कि अब उनकी उम्र 70 साल पार कर चुकी है, उन्हें राजनीति से सन्यास लेकर किसी दूसरे को मौका दे देना चाहिए | उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वापस भी आते हैं तो अब उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है | कैप्टन अजय यादव ने कहा कि तीन राज्यों में जो कांग्रेस की सरकार बनी है वह राहुल गांधी का ही करिश्मा है | जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मेवात की अनदेखी की और पिछले साढे 4 साल में मेवात को कोई भी बड़ी परियोजना नहीं दी |

लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर सारी कसर पूरी कर दी जाएगी राव इंद्रजीत समर्थक मंत्री व भाजपा विधायकों द्वारा भाजपा और मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अजय सिंह यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह राजनीति के मौसम वैज्ञानिक हैं, जोकि समय देखकर राजनीति में कब पलटी मारनी है, उसके माहिर हो चुके हैं | जैसे बिहार में रामबिलास पासवान राजनीति के मौसम वैज्ञानिक हैं, उसी तरह अब हरियाणा में राव इंद्रजीत सिंह भी चर्चा के विषय बन चुके हैं | जिनको सिर्फ चुनाव के समय में ही इलाके की याद आती है |

कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कब तक झुठे विरोध की राजनीति करके जनता को गुमराह करते रहोगे | चुनाव आते देख यह सब किया गया है इसके पीछे इनकी क्या मंशा है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा | पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता सब जानती है | कल तक मुख्यमंत्री के रोड शो में किस मुंह से शामिल होकर जनता को गुमराह कर रहे थे | एक दिन में ही भाजपा और मुख्यमंत्री विरोधी हो गया | असल में भाजपा से देश व प्रदेश की जनता परेशान हैं |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *