ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूग्राम में STF की टीम ने करीब 9 करोड़ की हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार STF की टीम ने 3 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से करीब 9 करोड़ रूपये की हेरोइन बरामद की गई।
इसका नाम अहमद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो काफी समय से दिल्ली में रह रहा था और साल 2017 में नाइजीरिया से दिल्ली आया था। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।


