ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिर जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार ITBP के जवान बस में सवार होकर श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे पर अचानक उनकी बस खाई में गिर गई
जिस कारण इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई जबकि 34 जवान इस हादसे में गंभीर घायल हो गए। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोग और सुरक्षाबलों के जवान बचाव कार्य में लगे हुए है।





