GRP के जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, अपनी लाइसेंस रिवॉलवर से दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में GRP पुलिस स्टेशन में SPO के पद पर तैनात परमजीत सिंह नाम के जवान ने अपनी कार में अपनी लाइसेंसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में GRP पुलिस स्टेशन में SPO के पद पर तैनात परमजीत सिंह नाम के जवान ने अपनी कार में अपनी लाइसेंसी रिवॉलवर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली |

  yamunanagar

जीआरपी पुलिस को इस घटना का तब पता चला जब परमजीत के परिजन जीआरपी पुलिस स्टेशन पहुंचे | उन्होंने बताया कि परमजीत घर नहीं पहुंचा | तब परमजीत के परिजनों और पुलिस कर्मचारियों ने परमजीत की तलाश शुरू की |

जहां उन्होंने देखा कि परमजीत की कार यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ही खड़ी थी और अंदर परमजीत मृत पड़ा हुआ था | इसके बाद पुलिस अधिकारियों समेत मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी | फिलहाल मौत के कारणों का साफ नहीं हो पाया है |

yamunanagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *