ਅਬੋਹਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਬਾਇਕਾਟ, ਪਿੰਡ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕੀਤਾ ਬਾਇਕਾਟ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अबोहर के गांव दिवान खेड़ा में वाटर वर्क्स और स्कूल को अपग्रेड करने की बरसों पुरानी मांग को लेकर इकठे हुए गाँव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अबोहर के गांव दिवान खेड़ा में वाटर वर्क्स और स्कूल को अपग्रेड करने की बरसों पुरानी मांग को लेकर इकठे हुए गाँव के लोगों ने चुनावों का बायकाट करने का फैसला लिया और गाँव के सभी उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए लोगों का कहना है कि कई सरकारें आई लेकिन उनकी समस्सयाएं बरकरार है और अब सरपंच के चुनावों के मद्देनजर उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है |

गाँव में इकठे हुए उम्मीदवारों और गांववासियों ने बताया कि उनके गाँव में पानी के लिए वाटरवर्क्स नहीं है और न ही उनके स्कूल को अपग्रेड किया गया है इसके लिए पिछले कई वर्षों से सरकारों से मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही यही वजह गाँव के विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए गाँव के लोग पैसे इकठा कर स्कूल में फंड मुहैया करवा रहे है  जबकि सरकार ने कोई जिम्मेवारी अदा नहीं की है |

Watch Video

https://youtu.be/vn64-nmwRNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *