ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे उत्तरी भारत में कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। इसी तरह का माहौल हरियाणा के फतेहाबाद में कोहरे की चादर फैली हुई थी जिस कारण आम जनजीवन इस कारण काफी प्रभावित हुआ है।
बता दें कि कोहरे के कारण लोग अपने घर में रहने पर मजबूर हो गए है और काम पर जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा कोहरे के कारण यातायात भी काफी धीमा हो गया है। पर इस मौसम के बदलाव के कारण किसानों को काफी फायदा हो रहा है। जी हां इस मौसम के बदलाव के कारण गेंहू की फसल को भी काफी फायदा हो रहा है। पर वहीं दूसरी तरफ सरसों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।


