लीखी गांव में पहुंची इनेलो की जन अधिकारी यात्रा, भाजपा सरकार में किसानों को लूटा: अभय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष के शासनकाल में अपने वायदे पूरे नहीं किए, बल्कि फसल बीमा योजना के नाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष के शासनकाल में अपने वायदे पूरे नहीं किए, बल्कि फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को लूटने का काम किया है। यह आरोप इनेलो के विधायक व प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने लीखी गांव में पहुंची इनेलो की जन अधिकारी यात्रा के मौके पर हुई जनसभा में लगाए। चौटाला ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से दु:खी है, प्रदेश में आने वाले चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ होगा और साथ ही घरेलू बिजली की बढ़ी हुई कीमतें आधी होंगी। किसानों को मुफ्त बिजली देने का काम किया जाएगा।

चौटाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी छह-सात खेमों में बंटे हुए हैं और भाजपा से भी लोग दु:खी और परेशान हैं। इसलिए आज हर जगह यहीं बात होती है कि प्रदेश में आने वाला समय इनेलो-बसपा गठबंधन का है। चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा की सरकार में युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे और बेरोजगारों को 15 हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को हांसी में रैली कर नए आंदोलन की घोषणा करेंगे, जिससे सरकार को एसवाईएल के निर्माण करने को लेकर मजबूर किया जा सके।

Watch Video

https://youtu.be/vCtw2EEptXA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *