ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने नाती-पोतों का हवाला देते हुए समर्पण करने के लिए 30 दिन की मोहलत देने की दिल्ली हाई कोर्ट से मांग की थी | लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए सज्जन कुमार की सरेंडर के लिए एक महीने की मोहलत देने की मांग खारिज कर दी है। ऐसे में अब सज्जन को 31 दिसंबर तक कोर्ट में सरेंडर करना ही होगा।
बता दें कि बृहस्पतिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल किए गए अपने आवेदन में सज्जन कुमार (73) ने कहा था कि उनकी पत्नी समेत एक बड़ा परिवार है। उनके तीन बच्चे, एक भाई और तीन बहनें हैं। इसके अलावा पांच साल से लेकर 25 साल के उनके आठ नाती-पोते हैं। साथ ही सज्जन कुमार ने कहा कि उनका बड़ा परिवार है और उन्हें संपत्ति और पारिवारिक मामलों को सुलझाना है। ऐसे में हाई कोर्ट द्वारा दी गई 31 दिसंबर तक समर्पण करने की अवधि को बढ़ाकर 30 जनवरी 2019 तक की जाए।
Watch Video
https://youtu.be/Yb1i6Ity_lk

