ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गौरतलब है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सुनपेड़ गांव में 20 अक्टूबर 2015 को हुए अग्निकांड में दो बच्चों की मौत हो गई थी | हादसे में माता पिता झुलस गए थे | पुलिस ने पीड़ित जितेंद्र की शिकायत पर एक नाबालिग समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था |
सरकार ने पीड़ित परिवार की मांग पर 27 अक्टूबर 2015 को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी | करीब एक साल से मामला पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चल रहा है | वहीं चार्जशीट दाखिल न होने से सीबीआई कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत दे दी है |
Watch Video
https://youtu.be/S5pGrmPDX4Y
