ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्यों में हार के बाद बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया, जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। हरियाणा के पांच नगर निगम चुनाव परिणामों में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की। पांचों सीटों पर तो बीजेपी के प्रत्याशी मेयर बने।इस जीत से मुख्यमंत्री मनोहर लाल काफी गद्गद हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके प्रदेश की जनता का शुक्रिया अदा किया।
सीएम ने कहा कि यह जीत बीजेपी के साथ–साथ जनता की भी जीत है। जनता का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने पार्टी में विश्वास जताया। पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया।वही इस हार पर हुड्डा का बयान भी सामने आया है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
Watch Video
https://youtu.be/ILXWX9rIVXY
