ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जी हाँ अगर आपको अगले कुछ दिनों में बैंक को लेकर कोई काम है तो ये खबर आपको सूचित करती है कि दिसंबर के आखरी 10 में से 5 दिन बैंक बंद रहने वाले है हम आपको इसलिए बता रहे है क्यूंकि बैंककर्मियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने अपनी मांगों को लेकर 21 और 26 दिसंबर को हड़ताल का एलान किया है | दरअसल 21 से 26 दिसंबर के बीच ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे | बैंककर्मी की 21 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे |
22 को महीने के चौथे शनिवार के कारण बेंको की छुट्टी है और 23 को रविवार है | 25 को क्रिसमस है 26 दिसंबर को को बैंककर्मी फिर से हड़ताल करेंगे | इन 6 दिनों में बैंक सिर्फ सोमवार को खुलेंगे | हड़ताल और छुट्टियों के कारण बैंक सोमवार को छोड़कर अगले शुक्रवार से बुधवार तक बंद रहेंगे | आपको बता दे कि बैंक यूनियन के 3.2 लाख से अधिक अधिकारी इस हड़ताल में शामिल होंगे | हड़ताल के दौरान शुक्रवार को एटीएम सेवाएं ‘सामान्य’ रहने की संभावना है, जबकि 26 दिसंबर को एटीएम सेवाएं प्रभावित होंगी |


