ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में 5 नगर निगम और 2 नगरपालिका के नतीजो को घोषित किए जाने है। नतीजे के ऐलान के चलते जाखल और पूंडरी नगरपालिका के नतीजे के ऐलान कर दिए गए है। बता दें कि जाखल नगरपालिका के 13 वार्डो के नतीजे घोषित किए जा चुके है। मिली जानकारी के अनुसार 13 में से करीब 7 महिलाओं ने अपनी जीत दर्ज की है। अपनी जीत के बाद लोगों ने अपनी खुशी को सभी का मुंह मीठा करवा कर जाहिर कर रहे है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/366667990764358/
जाखल
जाखल के वार्ड 1 से हरविंदर सिंह(आजाद प्रत्याशी), वार्ड 2 से वीरा रानी(कांग्रेस) इन्होने भाजपा की ज्योति शर्मा को हराया, वार्ड 3 से मोनिका गोयल(कांग्रेस)इन्होने भाजपा के अरूण गुप्ता को हराया, वार्ड 4 से कीर्ति गोयल(कांग्रेस) इन्होने भाजपा के जिला सचिव हऱीश गर्ग को हराया, वार्ड 5 से सीमा रानी(आजाद प्रत्याशी), वार्ड 6 गोबिंद राम(आजाद प्रत्याशी), वार्ड 7 से स्वाती रानी(आजाद प्रत्याशी), वार्ड 8 से विक्रमजीत सिंह(आजाद प्रत्याशी), वार्ड-9 से विक्रम कुमार(जन नायक जनता पार्टी) इन्होने भाजपा के सरपंच गुरप्रीत की बहन मनीषा को हराया , वार्ड-10 से विकास(भाजपा), वार्ड-11 से अमित कुमार, वार्ड-12 से निटी बंसल(कांग्रेस) और वार्ड 13 सीमा गोयल (आजाद) की जीत हो चुकी है।

