बदमाशों के होंसले बुलंद, घर में घुसकर युवक पर दागी 6 गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में उस समय सनसनी फैल गई जब कोट खालसा इलाके में रहने वाले बलविंदर कुमार नामक युवक को अज्ञात युवकों द्वारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में उस समय सनसनी फैल गई जब कोट खालसा इलाके में रहने वाले बलविंदर कुमार नामक युवक को अज्ञात युवकों द्वारा छह गोलियां मारी गई जिनमें से दो गोलियां बलविंदर कुमार नाम के युवक के पेट में लगी जिसे अमृतसर के निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | अमृतसर के कोट खालसा के रहने वाले बलविंदर कुमार की आज कुछ अज्ञात युवकों ने उसके घर में घुसकर मारने की कोशिश की अज्ञात युवकों द्वारा उस पर उस समय हमला किया गया जब बलविंदर कुमार उर्फ बिल्ला घर में पहुंचा था अज्ञात युवकों द्वारा उसके घर में घुसकर उस पर 6 गोलियां चलाई गई |

जिसमें से दो गोलियां बलविंदर कुमार बिल्ला के पेट में लगी जिसके बाद बलविंदर को अमृतसर के निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है बलविंदर कुमार की पत्नी के मुताबिक बलविंदर जब घर में पहुंचा तो दो युवकों द्वारा घर का दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर बुलाया गया और उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी जिसमें से दो गोलियां बलविंदर के पेट में लगी और वहीं गिर गया युवक कौन कौन थे इसके बारे में वह कुछ नहीं जानते नाही बलविंदर की किसी से निजी दुश्मनी थी |

दूसरी तरफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक युवकों की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है वह युवक कौन थे इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है शुरुआती जांच में पता चला है कि अज्ञात युवकों द्वारा बलविंदर पर छह गोलियां दागी गई थी जिसमें से दो गोलियां बलविंदर के पेट में लगी जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा | सूत्रों के मुताबिक बलविंदर कुमार किसी किसी समय एक गैंगस्टर था और बलविंदर का संबंध राजू चिकना जैसे गैंगस्टर से था |

Watch Video

https://youtu.be/FUVmFu5TeaU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *