ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर पहुंची राज्य सभा सांसद कुमारी सैलजा ने कई मुद्दों पर बात करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि राफेल डील को पुरे ढंग से देखा जाएगा क्योंकि हमारे सामने कुछ ऐसे तथ्य है, इन चीजों को देखते हुए फिर आगे इसका कोर्स ऑफ एक्शन क्या होगा | राफेल लड़ाकू विमान सौदे मामले में मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है | डील पर उठाए जा रहे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सौदे पर कोई संदेह नहीं है |
कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि देखे सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा उसको कांग्रेस पार्टी सभी स्टडी करेंगे | क्लीन चिट ऐसे नहीं मिलती अभी देखा जाएगा, आपके कहने या मेरे कहने से नहीं होता बहुत हाईएस्ट लेवल का एक लीगल मामला है, उसको पूरे ढंग से देखा जाएगा क्योंकि हमारे सामने कुछ ऐसे तथ्य है, इन चीजों को देखते हुए फिर आगे इसका कोर्स ऑफ एक्शन क्या होगा |
Watch Video
https://youtu.be/8SW5ewUN2L8
