ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शुक्रवार को पूर्व सीएम रोहतक पहुंचे और पत्रकारो से रूबरू हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निगम चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है और भाजपा मंत्री अनाप-शनाप ब्यानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पांचों स्थानों पर कांग्रेस समर्थित मेयर ही विजय होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो अब विधानसभा चुनाव के इंतजार में है और प्रदेश से भाजपा का सुपडा साफ होगा।
आरक्षण हिंसा के मामले में पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है अगर सरकार प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दे तो प्रदेश की जनता को भी इसकी सच्चाई का पता चल जाएगा। रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि आरक्षण हिंसा के पीछे सीएमओ तक शामिल रहे है और इसी के चलते सरकार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रही है। साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किस विकास का दावा कर रहे है।
Watch Video
https://youtu.be/L8t8fjiyfHU
