ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्य कर्मचारियों को 5 लाख रुपये कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा के बाद कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। उनका मानना है कि सरकार की इस योजना से कर्मचारी लाभान्वित होंगे तो निश्चित रूप से वे पहले से बेहतर सेवाएं दे पाएंगे।
कर्मचारियों ने सरकार का दिल से आभार जताया है। साथ ही सरकार से अपील की कि समय समय पर ऐसी योजनाएं जरूर लागू की जानी चाहिये, जो कर्मचारियों के हित में हों, ताकि वे भी दिल से देशहित में अपनी बेहतर सेवाएं दे सकें।

