हरियाणा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने छोड़ी कांग्रेस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है | अगली सियासी पारी भाजपा में शामिल होकर खेलेंगे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है | अगली सियासी पारी भाजपा में शामिल होकर खेलेंगे | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला हांसी में उन्हें पार्टी में शामिल किया | कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी लड्डू खिलाकर विनोद भ्याना का स्वागत किया | भ्याना लंबे समय तक कांग्रेस में रह कर राजनीति करते रहे हैं | विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं |दो बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी, एक बार हजकां के टिकट पर मैदान में उतरे और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई |

विधानसभा में वह हजकां के टिकट पर पहुंचे |मगर चुनाव जीतने के बाद पुरानी पार्टी कांग्रेस में शामिल हो गए | हजकां से कांग्रेस में जाने के बाद से भ्याना और कुलदीप बिश्नोई परिवार में छत्तीस का आंकड़ा है | विधानसभा क्षेत्र से अब रेनुका बिश्नोई विधायक हैं। हजकां के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कुलदीप और रेनुका बिश्नोई भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। मगर बिश्नोई परिवार और भ्याना के संबंध अच्छे नहीं हैं। रेनुका चूंकि सिटिंग विधायक हैं, सो कांग्रेस में भारी हैं। कांग्रेस टिकट न मिलने की संभावना को देखते हुए ही भ्याना ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। भाजपा की तरफ से भी सकारात्मक संदेश मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *