ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किसी ने सही कहा है सफलता एक दिन में नहीं मिलती, मगर ठान लो तो एक दिन ज़रूर मिलती है | ऐसा ही कुछ कर दिखाया है फरीदाबाद की अरुणिमा सिन्हा ने | अरुणिमा ने दुनिया से सबसे ऊंचे पर्वत माऊंट एवरेस्ट पर झंडा फहरा कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है | इसी के साथ अरुणिमा एवरेस्ट पर झंडा फहराने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला बन गई है | अरुणिमा ने देश के साथ–साथ हरियाणा और अपने परिवार वालों का नाम रौशन किया है |
अरुणिमा का कहना है कि विकलांगता शरीर में नहीं होती बल्कि दिमाग में होती है और अरुणिमा का अगला मुकाम अटलांटिका में जाकर तिरंगा फहराना है | जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है | अरुणिमा ने बताया कि 2011 में बल्लभगढ़ की तहसील में अपने निजी काम के लिए पहुंची थी और कुछ बदमाशों ने सोने की चैन लूटने के लिए उनको ट्रेन से उठाकर ट्रैक पर फेंक दिया था जिस हादसे में उनकी एक टांग चली गई |
लेकिन एक पैर के बावजूद भी उन्होंने अपने आप को विकलांग नहीं होने दिया और अपने दिमाग में और मन को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया जिसका नतीजा है कि आज उन्होंने दुनिया भर में भारत और हरियाणा फरीदाबाद का नाम रोशन किया |
Watch Video
https://youtu.be/Kbv_Y_LdgzA
