ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लुटेरों का कहर हर जगह है चाहे वो घर के अंदर होया फिर भीड़ से भरी महफील हो | लुटेरे कभी भी अपने शिकार को अपना निशाना बनाते है और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं | लेकिन अब अस्पताल भी इन लुटेरों से सेफ नहीं है जहां एक बदमाश ने भरी महफिल में एक महिला से सोने की चैन छीनने की कोशिश की | लेकिन लोगों ने उस आरोपी को धर दबोचा और पहले तो उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया |
दरसल मामला फरीदाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का है जहां इलाज कराने आई महिला के गले से वहीं मौजूद एक युवक ने चैन तोड़ ली और अपनी जेब में लेकर भागने लगा तभी मरीज के रिश्तेदारों की नजर उस पर पड़ी | सीसीटीवी में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि किस तरह मरीज के गले से चैन लेकर जाने की कोशिश कर रहे युवक की उसके परिजन पिटाई कर रहे हैं | मरीज के साथ आई महिला अपनी चप्पल से कैसे युवक को पीट रही है |
फरीदाबाद के सरकारी बीके हॉस्पिटल में महिला अपना इलाज कराने परिजनों के साथ पहुंची थी | महिला बेहोशी की हालत में थी | तभी आरोपी को लगा कि वो इस मौके का फायदा उठा सकता है और घटना को अंजाम देने के बाद वो आराम से मौके से फरार हो सकता है | आरोपी युवक ने ठीक वैसा ही किया लेकिन तभी महिला के रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने उस युवक को रोक कर पूछताछ करने लगे जिसके बाद ये साबित हो गया कि उसने ही महिला की चैन चोरी करने की कोशिश की थी फिर महिला के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया | आरोप है कि युवक के कब्जे से ही सोने की चैन भी बरामद हुई |
