ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद में चोरोँ का आतंक जारी है जिस कारण हरियाणा पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है।
आखिर वो किस तरह की कार्रवाई कर रहे है कि हरियाणा में चोर आपना आतंक फैल रहे है। इसी तरह का मामला फतेहाबाद से सामने आया है जहां पर दिनदिहाड़े चोरों ने एक स्कूटी पर अपना हाथ साफ किया।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी पर अपना हाथ साफ किया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस मामले की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



