शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, 20 साल की युवती को बनाया शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के वक्त में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिनमें शादी का झांसा देकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के वक्त में ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिनमें शादी का झांसा देकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया जाता है और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया जाता है | ऐसे लोगों के झांसे में आने से आपको खुद रहना होगा सावधान | क्योंकि आपकी सुरक्षा आप ही के हाथ है | इसलिए ऐसे प्रेमजाल में फंसने से रहें सावधान |

पलवल शहर में 20 साल की लडक़ी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इतना ही नही आरोपी ने दो बार गन प्वाईंट पर पीडि़ता का अपहरण करके भी हवश का शिकार बनाया और विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी | पीडि़ता ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र गत आठ नवम्बर को पिस्टल लेकर उसके घर आ गया और कहा कि अलगे दिन शाम को चार बजे पलवल बस स्टैंड पर मिलना नही तो जान से मार दूंगा।

आरोपी के खौफ से पीडि़ता अगले दिन चार बजे बस स्टैंड पर पहुंच गई। जहां पर आरोपी धर्मेंद्र कार लेकर आया और पीडि़ता को बैठाकर हुडा सैक्टर-दो में ले गया और गन प्वाईंट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद गत 16 नवम्बर को धर्मेंद्र फिर से घर आया और गन प्वाईंट पर कार में अपहरण कर बल्लभगढ़ ले गया जहां पर पीडि़ता को फिर अपनी हवश का शिकार बनाया |

Watch Video

https://youtu.be/MqIjmNPkf1k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *