हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी का बड़ा ऐलान, 13-14 दिसंबर को हर डिपो पर करेंगे भूख हड़ताल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोडवेज तालमेल कमिटी हरियाणा ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 23 दिसंबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोडवेज तालमेल कमिटी हरियाणा ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 23 दिसंबर को सीएम मनोहर लाल के गृह क्षेत्र करनाल में राज्य स्तरीय बैठक होगी | जिसमें आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

यह फैसला बुधवार को रोहतक में हुई तालमेल कमिटी की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमिटी के सीनियर सदस्य बाबूलाल यादव ने की। आंदोलन के पहले चरण में 7 से 12 दिसंबर तक जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 13 व 14 दिसंबर को सभी डिपो पर 24 घंटे की भूख हड़ताल होगी |

Watch Video

https://youtu.be/jSUpcBEgrDs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *