ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक वक्त हुआ करता था जब लोगों में कानून का खौफ हुआ करता था और किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश डरते थे | लेकिन अब सरेआम फायरिंग करने के बाद भी बदमाश बेखौफ होकर मौके से फरार हो जाते हैं | एक और ऐसा ही मामला सामने आया है | जिसने इलाके में फैला दी दहशत | लेकिन कैसे और कब दिया बदमाशों ने वारदात को अंजाम |
मामला होशियारपुर की तलवाड़ा तहसील कार्यालय के निकट शाम चार अज्ञात हमलावरों द्वारा अपनी दुकान के भीतर बैठे युवक नवजोत सिंह जगदीश सिंह वासी गावं घोगरा पर ताबड़ तोड़ फायरिंग करके उसे घायल कर दिया | पुलिस ने घटना स्थल से चले हुए पांच गोली के खोल बरामद किये है | गोलाबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया हमलावर घटना के वाद फरार हो गए |
जख्मी नवजोत को पहले तलवाड़ा के बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया वहां से उसे होशयरपुर रेफेर कर दिया गया | पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला | पुलिस ने बताया कि अभी घायल नवजोत का कोई बयान दर्ज नही किया जा सका है | बयान के बाद ही अगली कारवाई शुरू होगी |
Watch Video
https://youtu.be/Wb3pHuR5J9E
