हरियाणा में किसान की बेटी ने जीता सबका दिल, 6 गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम किया रौशन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल के त्रिवेन्द्रमपूरम में 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आजोजन किया गया था | जिसमें देश के हर कोने से खिलाड़ियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल के त्रिवेन्द्रमपूरम में 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आजोजन किया गया था | जिसमें देश के हर कोने से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था | वहीं, हरियाणा के पृथला विधानसभा के गांव मोहला की बेटी निशा यादव ने इस प्रतियोगता में जूनियर, यूथ ओर सीनियर लेवल पर 6 गोल्ड मेडल जीतकर परिवार, गांव और हरियाणा का नाम रोशन किया है |

जिसके चलते गांव के लोगो ने फूल मालायें पहनाकर भव्य काफिले के साथ निशा यादव का जोरदार स्वागत किया और हरियाणा का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी | उधर निशा ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार और कोच का बहुत बड़ा हाथ है | उनके परिवार ने उन्हें हर कदम पर मोटीवेट किया और आज जो भी हैं अपने परिवार और कोच के कारण हैं |

Watch Video

https://youtu.be/LjggHELM4gQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *