ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है | आपको बता दे कि दो साल से इंटरनेशनल मैचों से दूर चल रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सन्यास लेने की जानकारी ट्वीट और फेसबुक पर दी है | गौतम गंभीर ने ट्वीट कर एलान किया है कि ‘सबसे मुश्किल फैसले भारी दिल से लिए जाते हैं |
The most difficult decisions are often taken with the heaviest of hearts.
And with one heavy heart, I’ve decided to make an announcement that I’ve dreaded all my life.
➡️https://t.co/J8QrSHHRCT@BCCI #Unbeaten
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 4, 2018
गंभीर ने कहा कि आज भारी मन से मैं ऐलान कर रहा हूं, जिससे मैं पूरी जिंदगी डरता रहा’, आज अपने देश के लिए 15 साल से भी अधिक समय तक क्रिकेट खेलने के बाद मैं इस खूबसूरत खेल से अलविदा कहना चाहता हूं.’|
लाजबाब बल्लेबाजी करने बाले और सबके फेवरिट क्रिकेट स्टार गौतम गंभीर ने फेसबुक पर लगभग 12 मिनट लंबे वीडियो पोस्ट कर संन्यास की घोषणा की | बता दे गौतम गंभीर कुछ दिन पहले ही 37 साल के हुए थे | दो सालो से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए इसी कारण उनके क्रिकेट भविष्य पर आए दिन लोग सवाल पूछते रहते थे | लेकिन अब उन्होंने इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया |
गौतम गंभीर के इंटरनेशनल मैचों के बारे में जाने तो 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले | गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए | इनमें नौ शतकीय पारी शामिल हैं | उन्होंने 147 वनडे मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाए |
गौतम गंभीर की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अहम् भूमिका रही | उन्होंने 37 मैच में सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाए | इनमें उनका औसत 27.41 का था | आईपीएल में भी उन्होंने सफलता का स्वाद चखा और कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में कप्तान के तौर पर चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई |




