ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के गांव तिगांव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल अस्पताल में रैली को संबोधित किया | जहां केजरीवाल हरियाणा के सीएम खट्टर पर खूब बरसे | उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्कूलों पर 1400 करोड़ रूपए खर्च करती है और दिल्ली सरकार भी स्कूलों पर 1400 करोड़ रुपए खर्च करती है | बजट बराबर होने के बावजूद भी आप दोनों प्रदेशों के स्कूलों की हालत देख सकते हैं |
इस रैली में 5000 लोगों के आने की व्यवस्था की थी मगर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को सुनने करीब 2000 लोग ही पहुंचे | रैली में लगी 3000 से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी हुई दिखाई दी | रैली फ्लॉप ना हो इसके लिए आप कार्यकर्ताओं ने खाली कुर्सियों पीछे से सिमेट दिया और उन कुर्सियों की जगह रैली में आई बसों को लगा दिया |

