ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किसी पॉश इलाके को चोर ये लुटेरे अपना निशाना बनाते हैं जिसे लेकर पुलिस भी इन जगहों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम करते हैं | लेकिन फिर भी अगर ऐसी जगहों पर भी हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया जाने लगे तो बेशक पुलिस की लापरावही सामने आती है | गुरुग्राम में भी बदमाशों ने एक ऐसी ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है जिससे पास के इलाको में दहशत फैल गई |
गुरुग्राम में भी बदमाशों ने एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी | इस शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी कितनी बेरहमी से बदमाशों ने हत्या की होगी | जिसके बाद बदमाशों ने उस शव के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिससे पुलिस को मरने वाले शख्स के बारे में पता ना चल सके | लेकिन बदमाश इसमें कामयाब नहीं हुए, तो उन्होंने शव को जलाने की भी कोशिश की लेकिन वो उसमें भी नाकामयाब साबित रहे और अंत में उन्होंने ऐसा किया जो किसी की भी रुह कंपा दें |
दरअसल बदमाशों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए मृतक के सिर को धड़ से अलग कर दिया और उसके धड़ को वहीं छोड़ कर सिर अपने साथ ले गए | घटना के कुछ दिनों बाद पास में रह रहे लोगों को अजीब-सी बदबू आने लगी | जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी | उनको लगा पास में ही कोई जानवर मरा होगा, जिसे वो कहीं और फेंकवा देंगे और जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बिना सिर के शव को देखकर लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई |
Watch Video
https://youtu.be/8QxBFw5R26s
