मजबूर महिला का बदमाशों ने उठाया फायदा, दो बार महिला को बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जरुरी नहीं की मुसीबत के वक्त जो अपके हमदर्द बनने की कोशिश करे वो वाकई में आपके बारे में भला सोच रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जरुरी नहीं की मुसीबत के वक्त जो अपके हमदर्द बनने की कोशिश करे वो वाकई में आपके बारे में भला सोच रहा हो | हो सकता है कि उसे अपकी जरुरत हो या फिर हो सकता है वो मन ही मन आपके बारे में कोई साजिश रच रहा हो | जी हां पलवल में भी एक महिला को इसका अंजाम भुगतना पड़ा | दरअसल पलवल की रहने वाली एक महिला के पति किसी अपराध में दोषी पाया गया जो  जेल में बंद था | पति के जेल जाने के बाद महिला के ससुराल वाले उसे कोसने लगे जिस बात से वो परेशान रहने लगी और एक दिन उसने अपने ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज कराने का फैसला किया | महिला इसी बात को लेकर थाने भी पहुंची | लेकिन थाने में उसकी मुलाकात एक और कुसुम नाम की महिला से मिली | दोनों में बातें होने लगी जिसमें पीड़ित महिला ने कुसुम को अपनी सारी बातें बताई कुसुम ने भी उसके जवाब में बताया कि उसके साथ भी ससुरालवाले ऐसा ही करते हैं और वो भी अपने ससूरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने आई हैं | जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई औक कुसुम ने उसे अपने साथ घर जाने को कहा | पीड़ित महिला ने उसकी बात मान ली और वो कुसुम के घर चली गई | जहां उसे काफी देर तक रोक कर रखा गया और काफी रात होने के बाद कुसुम ने अपने पति जितेंद्र को फोन किया और उसने कहा कि उसका पति उसे ऑटो स्टैंड तक छोड़ देगा | तब वो आराम से घर जा सकती है | तो पीड़ित महिला ने भी ये बात मान ली | लेकिन ये उसकी सबसे बड़ी भूल साबित होने वाली थी |

पीड़ित महिला बिना किसी शक के कुसुम के पति जितेंद्र के साथ ऑटो स्टैंड के लिए उसके घर से निकल गई लेकिन इस बीच जितेंद्र ने ऑटो स्टैंड ले जाने के बजाए उस महिला को कहीं और ले गया जहां पहले से ही उसका साथी इंतजार कर रहा था और फिर दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया | ये बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी | पीड़ित महिला वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने इस बारे में किसी से भी बात नहीं की और फिर पीड़ित महिला अपने पति से मिलने जेल जा रही थी की तभी वो दोनों बदमास फिर से उसके पास पहुंचे और उसे जबरन अपनी कार में बिठाकर अपने दोस्त के फार्म हाउस पर ले गए जहां उसका दोस्त भी मौजूद था | जिसके बाद उन तीनों ने मिलकर फिर से उसके साथ रेप किया और महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की | फिर से इस मामले में चुप रहने की धमकी दी | लेकिन महिला ने उन आरोपियों के खिलाफ जाने का मन बना लिया था और एक दिन उसका पति जेल से जमानत पर बाहर आया जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को सारी बातें बताई |

पति को इस बात का पता चलते ही वो उसे थाने लेकर गया और उस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया | पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है | इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित महिला का मैडिकल भी कराया है | अब मामले में पुलिस ये दावा कर रही है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

इस घटना ने ये साबित कर दिया है कि हर कोई अपना नहीं होता औक इतनी जल्दी किसी भी इंसान पर भरोसा नहीं करना चाहिए एब ये बात सोच सोच कर पीड़ित महिला जिंदगी भर खुद को कोसेगी की शायद वो उस दिन महिला के घर नहीं जाती तो शायद उसके साथ ये घटना नहीं घटती |

Watch Video

https://youtu.be/tCoWQGkD4t4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *