ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आईएनएलडी में सेंध लगाने में जुटे भतीजों दुष्यंत और दिग्विजय का रास्ता रोकने के लिए अभय चौटाला ने अब अपने दोनों बेटों कर्ण और अर्जुन चौटाला को मैदान में उतार दिया है | अभी तक पर्दे के पीछे सक्रिय रहे दोनों भाइयों को पूरी रणनीति के तहत युवा सम्मेलनों की कमान सौंपी गई है | पूरे प्रदेश में होने वाले इन सम्मेलनों के जरिये युवाओं को आईएनएलडी से जोड़ने के साथ ही दुष्यंत-दिग्विजय की ताकत को कमजोर करने और पिता अभय चौटाला की ताकत बढ़ाने की कोशिश की जाएगी | पार्टी विधायक पूर्व विधायक सहित जिला और हलके के तमाम पदाधिकारी इन सम्मेलनों में शिरकत कर कर्ण-अर्जुन के लिए समर्थन जुटाएंगे |
पिता ओमप्रकाश चौटाला और बड़े भाई डॉ.अजय चौटाला के शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल जाने के बाद से ही अभय चौटाला आईएनएलडी की तमाम गतिविधियों की कमान संभाल रहे थे | दुष्यंत चौटाला को संसदीय चुनाव में टिकट देकर न केवल उनकी जीत सुनिश्चित की गई थी, बल्कि पार्टी के युवा मोर्चे की कमान भी उन्हें सौंपी गई थी |
दिग्विजय सिंह को पार्टी की छात्र ईकाई इनसो की जिम्मेदारी दी गई | इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कर्ण और अर्जुन को सक्रिय राजनीति से दूर रखा | हालांकि दोनों भाई कई कार्यक्रमों के जरिए युवाओं में उपस्थिति जरूर दर्ज कराते रहे हैं |
Watch Video
https://youtu.be/gSw0N8NifOw


