ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिटी गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक कलयुगी पिता की करतूत से इंसानियत को शर्मशार कर दिया है | हालाकि पुलिस ने उस कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है |
साइबर सिटी के सेक्टर 10 पुलिस स्टेशन एरिया में 25 वर्षीय कलयुगी बाप ने अपनी ही 3 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है | वारदात कल देर रात सरस्वती एनक्लेव इलाके की है | जहाँ नशे में धुत बाप ने पत्नी की गैर मौजूदगी में साथ सोई 3 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम दे डाला | एसीपी क्राइम अनुसार वारदात से पहले नशे में धुत 25 वर्षीय कलयुगी बाप का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ उंसके बाद इसकी पत्नी अपने भाई के घर रात को ही चली गयी थी और जब सुबह घर पहुंची तो 3 वर्षीय मासूम को खून से सना हुआ पाया | 3 वर्षीय नाबालिका को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहाँ नाबालिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली सफदरजंग रैफर कर दिया गया | बहरहाल पुलिस ने कलयुगी बाप को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पिछले 11 महीनों में गुरुग्राम में करीब 120 मामले पोस्को एक्ट के दर्ज हुए है | जिसमें मासूम बच्चियों के साथ इस तरह की दरिंदगी की गई है | जो एक बड़ा सवाल खड़ा करती है | इस 21वीं सदी के समाज पर वही गुरुग्राम के सेक्टर-10 में हुई इस वारदात ने आत्मा को भी झकझौर कर रख दिया है | लेकिन इस बीच एक बडा सवाल ये उठ रहा है कि मानसिकता को बदलने के साथ-साथ अब कानून को और कठोर बनाने की जरुरत है | जिसमें एक फास्ट ट्रैक कोर्ट में ऐसे मामलों की सुनवाई होनी चाहिए और उसके साथ दोषी पाने पर उसे ऐसी सजा दी जानी चाहिए की जिससे दूसरे लोगों को भी सबक मिले |
Watch Video
https://youtu.be/8X4HIyF7Xx8
