ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक बार फिर बिजली विभाग का नया कारनामा सामने आया है | विभाग की ओर से छोटी सी दुकान का 80 लाख का बिल भेजा गया है | 80 लाख का बिल आने के बाद दुकानदार और उनका परिवार सदमे में है | वे सोच रहे हैं कि उनकी छोटी सी परचून की दुकान का लाखों में बिल कैसे आ गया और वे इसका भुगतान कैसे करेंगे |
आपको बता दें, बिजली निगम का ये पहला कारनामा नहीं है, बल्कि इससे पहले भी करोड़ों रुपए के दुकान और मकानों के भी आते रहे हैं | लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की इस गलती के कारण लोग मानसिक तनाव में आ जाते हैं | लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इसकी जांच करे और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए | वहीं बिजली विभाग के अधिकारी इसे हर बार की तरह तकनीकी गलती बता रहे हैं |
Watch Video
https://youtu.be/sw0OqJHlCb4
