ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में निरन्तर जलप्रवाह का उदघाटन किया | इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं | जिसके चलते ब्रह्मसरोवर में 50 क्यूसिक पानी आएगा और 20 क्यूसिक पानी की निकासी होगी | जिसका उपयोग खेती के लिए किया जाएगा |
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब सरोवर का जल स्वच्छ मिलेगा। जिसका वो अब आचमन भी कर सकेंगे | उन्होंने कहा कि लोगों की ये मांग थी कि ब्रह्मसरोवर में चलता पानी हो जिसको अब पूरा कर लिया गया है | इस परियोजना के पूरा होने पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश–विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ जल की सौगात मिलेगी |
Watch Video
https://youtu.be/EfhMPWrFlzc
