ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंग के बीच अकसर लड़ाई होते रहती है | लेकिन इसका खामियाजा पास के लोगों को भी भुगतलना पड़ाता है अब ऐसे में अपने इलाके को लेकर गुरुग्राम में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई ने लोगों के मन में दहशत फैलाने का कम किया है जहां लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करते |
बदमाशों और गैंग के लोगों के बीच अपने एरिया में धाक जमाने की लड़ाई सदियों से चली आ रही है | जहां कोई भी गैंग के लोग ये बर्दाश्त नही करते की उनके एरिया में कोई दूसरा गैंग पांव पसारे और जब ऐसा करने की कोशिश कोई करता है तो फिर शुरू होती है खूनी जंग | जी हां गुरुग्राम में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दो गुट खेडकी दौला टोल पर अपने अवैध वसूली को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए और दोनों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया जहां एक किन्नर को दूसरे गुटे के लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया | ये लड़ाई सिर्फ इस बात को लेकर हुई की टौल में किसके गैंग का मेंबर भीख मांगेगा ये फिर वसूली करेगा | बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच कई सालों से इस बात को लेकर झड़प होती रहती थी | लेकिन किसी को ये नहीं पता था कि इनकी ये लड़ाई में किसी की जान भी जा सकती है |
अब इस किन्नर की मौत ने इलाके में दहशत फैला दी है जिससे लोगों के मन में डर है कि कही ये खूनी लड़ाई फिर से ना हो जिससे आम लोग इसकी चपेट में आ जाए | क्योंकि जहां ये लड़ाई हुई है वहां लोगों का आना जाना लगातार बना रहता है | और अगर कभी ऐसे में लड़ाई हो जए तो लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं जिससे लोगों के मन में इस बात का डर बना रहता है | फिलहाल हादसे के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई है | पुलिस की माने तो मामला जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |
इस दो गुटों की लडाई के बीच आम लोग परेशान हैं | लेकिन पुलिस को भी इस बात पर भी ध्यान देना की जरूरत है कि टोल जैसे या फिर भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर भीख मांगने वाले लोग सच में जरुरत मंद है या फिर किसी गैंग से जुड़कर ये लोग इस तरह के काम करते हैं |
Watch Video
https://youtu.be/yR2W86NK7Zs
