घर पर बदमाशों ने भेजा पार्सल, पार्सल की मदद से घरवालों को दी धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोगों की सुरक्षा अपने हाथों में ही है, जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि अब बदमाशों ने फिरौती मांगने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोगों की सुरक्षा अपने हाथों में ही है, जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि अब बदमाशों ने फिरौती मांगने के लिए बदमाशों ने एक नया हथकंडा अपनाया है जहां वो किसी के बच्चे का अपहरण नहीं करते बल्की घर पर ही कुछ ऐसा करते हैं जिससे लोगों के मन में बदमाशों का खौफ हो जाता है |

पंजाब के मानसा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है | जी हां मानसा के बुढलाडा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले सोनू नाम के शख्स के घर एक अज्ञात युवक ने पार्सल और पत्र दिया | जिसमें 20 लाख फिरौती की मांग की गई | उस पत्र में लिखा था कि ये रकम सरकारी हस्पताल रतिया हरियाणा में पकड़ा दी जाए अगर फिरौती नहीं दी गई तो बॉक्स में रखें बम को रिमोट कंट्रोल से उड़ा दिया जाएगा और ये पार्सल देने की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | जिसके बाद इस बात की जानकारी पास के लोगों को भी लगी जिससे लोगों के मन में डर का माहौल बन गया | हालाकि पीड़ित परिवार ने उस पार्सल को दुबारा हाथ भी नहीं लगाया कि आरोपी कहीं सच में उस बम को उड़ा ना दे | पास के लोगों ने भी पीड़ितों को उससे दूर रहने की सलाह दी |

पीड़ित परिवार ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी | सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके को घेर लिया | इसके साथ ही पुलिस ने बयान के आधार पर बम निरोधक दस्ता मंगवाया और उस पार्सल की बारीकी से जांच की गई | पुलिस की माने तो उन्होंने उस सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर को भी खंगालना शुरू कर दिया है जिससे पार्सल देने वाले आरोपी की पहचान हो सके | पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ा जा सकेगा | जिसके चलते पुलिस उस पार्सल करने वाले शख्स को तलाश करने में जुट गई है | फ़िलहाल अब तक उस आरोपी के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है |

फिलहाल इस मामले ने इलाके के लोगों के मन में दहशत फैलाने का काम किया है क्योंकि जो आज सोनू कुमार के साथ हुआ वो कल किसी के भी साथ हो सकता है आरोपी किसी के घर पर पार्सल पहुंचा कर फिरौती की मांग कर सकतें हैं | अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले आरोपी की गिरफ्तारी कब तक होती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *