ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सुरझा कोई बड़ी चौनोती से कम नहीं है | जहां लोगों के मन में ये डर होता है कि बाहर उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए लेकिन हरियाणा में रह रहे लोगों के मन में ये भी डर होता है कि कही उसके घर पर कोई अनहोनी ना हो जाए और इस डर को हिरयाणा पुलिस दूर करने में भी असफल साबित हो रही है |
वी ओ– हरियाणा में सुरक्षा को लेकर किये जाने वाले दावों के पोल लगातार खुलते जा रहे हैं | जिससे पता चलता है कि हरियाणों में बदमाशों के मन में पुलिस का कितना खौफ है | जी हां ताजा मामला यमुनानगर की शास्त्री कालोनी का है जहां लुटेरों ने इस बार घर पर अकेली महिला को अपना निशाना बनाया और उसे बंधक बनाकर जेवारत की लूट की | दरअसल दो बदमाश एक घर में जबरन घुस गए और घर पर मौजूद महिला को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया | लेकिन लूट के दौरान ही महिला का पति किसी काम से घर वापस पहुंचा और डोर बेल बजाई |
आवाज सुनते ही लुटेरे डर गए जिसके बाद एक लुटेरा दरवाजा खोला तो बाहर महिला का पति उससे सवाल करने लगा कि तुम कौन हो | लुटेरे ने जवाब दिया कि वो वॉशिंग मशीन ठीक करने आये हैं और कुछ देर के लिए वो बाहर रहे जब मशीन ठीक हो जाएगी तो वो घर के अंदर आ सकता है | महिला के पति को उनपर शक हुआ और उसने जोर से दरवाजा खोलने की कोशिश की | लेकिन तभी लुटेरों ने उसके सर पर बंदूक तान दी और उसे चुपचाप अंदर आने को कहा साथ ही चेतावानी दी की अगर उसने शोर मचाया तो वो उसकी पत्नी के साथ साथ उसके बच्चे की भी हत्या कर देगा | पीड़ित पति डर गया और उसने वैसा ही किया जैसा लुटेरों ने उससे करने को कहा और फिर लुटेरे बड़े आराम से लूट करने के बाद मौके से फरार हो गए |
लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने अपने पड़ोसियों को बुलाया इस हादसे के बाद पीड़ित महिला भी काफी डरी हुई है | महिला का कहना है कि अगर वक्त रहते उसका पति घर नहीं पहुंचता तो शायत वो लुटेरे उसकी उसके बच्चे की हत्या भी कर सकते थे | लुटेरों के हाथ में रिवलर थी और वो बार बार उनको जान से मारने की धमकी भी थे रहे थे | फिलहाल घटना के बाद पीड़ित पति ने पुलिस को इस बात की सूचना दी | सूचना मिलने के तूरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी | पुलिस की कार्रवाई के दौरान पता चला की पास के सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की करतूत कैद हो गई थी | पुलिस ने उस CCTV की मदद से लुटेरों को पहचानने की कोशिश कर रही है और इसके साथ ही पीड़ितों को ये आश्वासन भी दिया है कि उन लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर उनपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी |
पुलिस चाहे जितना भी आश्वासन दे लेकिन इस घटना ने पुलिस कि ओर से दी गई सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है | जहां लुटेरे खुलेआम बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देते हैं |
Watch Video
https://youtu.be/O5mYhZ4qYSc
