मासूम के साथ दरिंदगी, पहले किया अगवा फिर बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में बेटियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है जहां मासूम बच्चियां भी इन हैवानों से सुरक्षित नहीं और इस बात का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में बेटियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल है जहां मासूम बच्चियां भी इन हैवानों से सुरक्षित नहीं और इस बात का ध्यान आपको खुद ही रखना होगा कि आप किस तरह से अपने और अपने परिवार को इन दरिंदों से सुरक्षित रख सकते हैं | क्योंकि सावधानी आपके हाथ में है जी हां नवाशहर में भी एक परिजनों को ये बात भारी पड़ गई कि उसने अपनी मासूम को घर के बाहर बिना सावधानी के भेजा और उसके बाद जो हुआ वो उसके परिजनों के साथ साथ हम सब के लिए एक सीख है |

देश में बढ़ती दरिंदगी की वारदातों ने हर किसी को सावधान रहने के लिए मजबूर कर दिया क्योंकि रोज अखबारों की सुर्खियां बनती ये खबरें महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा रही है | 16 दिसंबर की वो रात हर किसी के जहन में है | वहीं कठुआ औऱ उन्नाव में हुई वारदातों ने सभी को दहलाकर रख दिया | सबसे बड़ा सवाल इंसानियत पर उठा | क्यों इस हैवानियत के सामने इंसानियत पूरी तरह शर्मसार हो गई | पंजाब में भी इन वारदातों ने बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए | ताजा मामला पंजाब के होशियारपुर का है | जहां एक जानकार ने ही एक नाबालिग को हैवानियत का शिकार बना दिया |

जी हां, एक जानकार ने इसलिए हम आपको सावधान और सतर्क रहने के लिए कहते रहते है | क्योंकि ना जाने कोई आपका अपना ही आपको अपनी दरिंदगी का शिकार बना ले | होशियारपुर के गढ़शंकर में मात्र 14 साल की नाबालिग छात्रा को उसी के गांव के लड़के ने पहले तो अगवाह कर दिया और फिर उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना दिया | बताया जा रहा है कि छात्रा धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए गई थी | लेकिन उसे क्या मालूम था कि उसकी हर गतिविधि पर किसी की पैनी नजर है | कोई उसे दरिंदो की तरह देख रहा है | भगवान के घर अपनी सलामति की दुआ मांगने आई | उस मासूम पर एक शैतान की नजर पड़ गई | और फिर हो गई एक बड़ी वारदात |

वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बेटी शाम को अपने भाई बहनों के साथ बाहर गई लेकिन वापस नहीं लौटी | जिसके बाद वो अपनी बेटी की तलाश में मंदिर पहुंची तो वहां उसकी बेटी बेहेशी की हालत में पड़ी थी | हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया | वहीं अपनी मासूम बेटी को इस हालत में देखकर पिता ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है |

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डीएसपी गढ़शंकर का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है लेकिन जल्द ही वो सलाखों के पीछे होगा | लेकिन सवाल बड़ा यही कि आखिर ये मामले कब तक दर्ज होते रहेंगे | आखिर कब इन दरिंदों को इनके किए की सजा मिलेगी और आखिर कब देश की बेटियां यूं ही खौफ के साये में जीती रहेंगी ?

Watch Video

https://youtu.be/TL7kSKEDFEc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *