ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सेक्टर-6 के गुरूद्वारा नानक सर में जाकर माथा टेका और गुरूद्वारे के संत बाबा कश्मीरा सिंह के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना | जहां उन्होंने कहा की संत कश्मीरा सिंह पिछले कईं दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका हाल-चाल जानने के लिए वो गुरूद्वारा पहुंचे हैं |
उन्होंने संत कश्मीरा सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र उनके स्वस्थ होने की भगवान से कामना भी की | नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा पर सीएम मनोहर ने कहा कि सोमवार 26 नवम्बर को चंडीगढ़ में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के चयन का निर्णय लिया जाएगा | फिलहाल किसी भी प्रत्याशी को फाईनल नहीं किया गया है |
Watch Video
https://youtu.be/W260AIo7rYQ
