कठुआ रेप मामले में अब तक नहीं मिला इंसाफ, पीड़ित परिजनों को किया जा रहा है परेशान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ महीने पहले हुई रेप की घटना ने लोगों के मन आरोपियों के खिलाफ आक्रोश पैदा कर दिया था | लेकिन अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुछ महीने पहले हुई रेप की घटना ने लोगों के मन आरोपियों के खिलाफ आक्रोश पैदा कर दिया था | लेकिन अब मामले में पीड़ित परिजनों को इंसाफ मिलने के जगह उन्हें परेशान किया जा रहा है | कौन है उनको परेशान करने वाले या फिर उनका मकसद क्या है |

कुछ महीने पहले हुए कठुआ रेप मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था और लोगों ने भी आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और आपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी | लेकिन इतने दिनों बाद भी पीड़ित पिता इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं | जिसके चलते वो कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं | बता दें कि पठानकोट कोर्ट के अंदर 8 आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट चल रहा है पीड़िता पक्ष की ओर से केस लड़ रही वकील दीपिका राजावत इससे बाहर हो गई हैं इसकी जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता मोहम्मद अख्तर ने बताया कि उनकी वकील दीपिका राजावत ने 3 लाख रुपये लेने के बावजूद वो कोर्ट में सिर्फ 2 बार ही पेशी हुई जिसके चलते अब वो नए वकील की तलाश कर रहे हैं | जो उन्हें इंसाफ दिला सके | वहीं पीड़िता के पिता ने रसाना गांव के लोगों पर आरोप लगाया है कि पीड़िता के मामा जो उस गांव में रहते हैं उन्हें गांव में आने के लिए भी गांव वाले विरोध कर रहे हैं पीड़िता अपने मामा के साथ इसी गांव में रहती थी उसकी मौत के बाद गांव वासियों ने पीड़िता को वहां दफनाने तक नहीं दिया था |

मामले में जब गांव वालों से पूछा गया कि बच्ची के शव को यहां क्यों नहीं दफनाने दिया गया और अब उसके मामा का गांव में विरोध क्यों किया जा रहा है | तो गांव वालों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि गांव में किसी ने भी उनके आने का विरोध नहीं किया है गांव वासियों का कहना है कि पीड़िता का मामा युसूफ जिला सांबा में कहीं बैठकर गलत बयान बाजी कर रहा है और लोगों के साथ साथ सरकार को भी गुमराह करने का काम कर रहा है | ग्रामीणों का ये भी कहना है कि जिस की जगह इस गांव में है उसे आने से कोई भी नहीं रोक सकता और ना ही किसी ने अब तक रोकने की कोशिश की है | मतलब साफ है कि गांव वालों ने उलटा पीड़ित के परिवार वालों को ही दोषी ठहरा दिया है कि वो लोग गावं का नाम खराब करने में लगे हुए हैं जिसके चलते वो लोग उलटे सीधे बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं | गांव के लोगों ने तो इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया लेकिन उसी गांव में रहने वाले एक शख्स जिसका नाम अजय कुमार है और वो इस केस में गवाह रह चुके हैं उन्होंने बताया कि गांव के बाहर वे पोट्री फॉर्म पर काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों की वजह से वो परेशान हो चुके हैं जब से इस केस में उन्होंने गवाही दी है तब से उनके पोल्ट्री फॉर्म पर कुछ लोग आकर तोड़फोड़ कर जाते हैं | जिसकी डर की वजह से वो रात को यहां नहीं रह सकते उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें तंग करने वाले और कोई नहीं बल्कि क्राइम ब्रांच के ही लोग हैं गवाही देने से पहले वो चाहते थे कि वो कोर्ट में झूठ बोले ताकि गांव के लोग इस केस में फस सके |

अब इस मामले में ये भी सवाल उठता है कि जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच को ऐसी कौन सी दिलचस्पी है कि वो गवाहों को झूठ बुलवाने पर तुली हुई है |

Watch Video

https://youtu.be/Vr9hsreo0UQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *