सरना बंधुओं ने दिया नये विवाद को जन्म, पंथक मर्यादा की उड़ाई धज्जियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान ननकाना साहिब में हुए समागम में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान ननकाना साहिब में हुए समागम में पहुंचे शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने ननकाना साहिब को सिखों का छठा तख्त बनाने का प्रस्ताव रखा। समागम में मौजूद देश-विदेश से आई संगत ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया |

Paramjit Singh Sarna

पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव और पाकिस्तान सिख संगत के चेयरमैन गोपाल सिंह चावला ने तुरंत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। उधर, एसजीपीसी ने प्रस्ताव का विरोध जताया है। सरना की अोर से रखे गए प्रस्ताव के बारे में उनके छोटे भाई और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने बताया कि अखंड पाठ के भोग के बाद पेश किए गए इस प्रस्ताव का संगत ने भरपूर समर्थन किया है ।

Watch Video

https://youtu.be/LB6yvmYGhSM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *