वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, होमगार्ड का जवान था मृतक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अलवर मार्ग खूनी रोड साबित हो रहा है  जहां वाहन तो दूर पैदल चलते लोग भी इस सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अलवर मार्ग खूनी रोड साबित हो रहा है  जहां वाहन तो दूर पैदल चलते लोग भी इस सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं | जहां दोहा गांव के ही एक शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी | टक्कर लगते ही संजू नाम के शख्स की दर्दनाक मौत हो गई | मृतक संजू होमगार्ड का जवान था ,लेकिन फ़िलहाल वो रेस्ट पर चल रहा था | संजू रोजाना की तरह घर से घूमने निकला था जहां वो गाड़ी के चपेट में आ गया |

mewat accident

इस बात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है | इसके साथ ही पुलिस मे परिजनों को भरोसा दिलाया है कि वो जल्द ही अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार कर लेगी | बता दें कि मृतक संजू की उम्र लगभग 30 साल थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *