ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक महिला जिसकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं हो उसे कभी अकेले नहीं छोड़ना चाहिये शाहद ये बात जालंधर में रहने वाले एक परिवार को समझ नहीं आई और इसका भुगतान जो उन्हें भुगतना पड़ा वो रुह कंपा देना वाला था एक ही मिनट में कुछ ऐसा हुआ की अब सारी उम्र पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचा |
घरेलु कलह हर घर की कहनी है लेकिन वो लोगों पर निर्भर करता है कि वो उसे किस तरह से इस पर को लेते हैं | कई लोग ऐसे होते हैं जो छोटी छोटी बातों को लेकर भी खुदकुशी का रास्ता अपना लेते हैं तो बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो कुछ बातों को वक्त के साथ ठीक होने की उम्मीद लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं |
फिलहाल जालंधर से एक अलग ही मामला सामने आया है जहां ना कोई घरेलु कलह थी और ना ही किसी बात की परेशानी फिर भी एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली | ट्रेन के आगे कुदने से महिला का शव दो टुकड़ों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई | इस घटना के तुरंद बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची | काफी देर के छानबीन के बाद पता चला कि मृतक महिला का नाम सुखप्रीत कौर है जो कि धर्मपाल नाम के शख्स की पत्नी है और धर्मपाल पंजाब पुलिस में है | जो फ़िलहाल मौहाली एयरपोर्ट पर तैनात है | जिसके बाद धर्मपाल को इस बात की जानकारी दी गई | सूचना मिलते ही पीड़ित पति मौके पर पहुचा और अपनी पत्नी को मृत हालत में पाया |
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी सुखप्रीत कौर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी | जिसके चलते वो अजीब अजीब हरकतें करती रहती थी और आज आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली | इस हादसे से पीड़ित पति के साथ साथ उनके परिजनों को भी गहरा सदमा लगा है | पीड़ित पति का कहना है कि वो अपनी पत्नी की इस बिमारी को लेकर कई डॉक्टरों से मिल चुका है | लेकिन फिर भी उसकी मानसिक संतुलन ऐसा ही था | कभी कभी वो बिल्कुल ठीक रहती थी तो कभी कभी वो बिलकुल बिगड़ जाती थी जिससे वो काफी परेशान भी हो जाते थे लेकिन फिर भी उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वो खुदकुशी कर बैठेगी | फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिये भेज मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है | पुलिस इस घटना के बाद पीड़ित पति के साथ साथ घरवालों से भी पूछताछ कर रही है |
पीड़ित धर्मपाल अपनी पत्नी को लेकर काफी चिंतित रहता था पड़ोसियों की माने तो मृतका का दिमागी संतुलन खराब होने के बाद भी उसका पति उससे कभी लड़ाई नहीं करता था और ना ही कभी उसके साथ झड़प की खबर पड़ोसियों को लगी | हालकि अपनी पत्नी की ये हालत देखकर पीड़ित पति परेशान जरूर रहता था | फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है |
Watch Video
https://youtu.be/t8aSXIzmPA0
