पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गिरोह के 3 मेंबरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घर में आने जाने वाले लोगों पर खास कर ध्यान देना चाहिये चाहे वो काम करने वाला क्यों ना दहो क्योंकि गुरदासपुर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: घर में आने जाने वाले लोगों पर खास कर ध्यान देना चाहिये चाहे वो काम करने वाला क्यों ना दहो क्योंकि गुरदासपुर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दफाश किया है जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता | जी हां ये चोर गिरोह पहले तो किसी घर को निशाना बनाते थे और फिर जुते पोलिस करने के बहाने घर में घुसते थे और जुते पोलिस करने के दौरान वो घर पर नजर दौड़ाते थे जिससे उन्हें अंदाजा लग जाता था कि घर पर उन्हें कितने पैसे मिल सकते हैं | जिसके बाद वो घर पर रेकी लगाना शुरू कर देते थे और मौका देखकर घर पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे |

गुरदासपुर में पुलिस इन चोर गिरोह के लोगों से परेशान हो चुकी थी और लोगों में भी इन चोरों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा था | जहां आये दिन पुलिस के पास चोरी की शिकायत मिलते रहती थी | इस बीच पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कफी मश्कत की जिसके बाद पुलिस को एक दिन कामयाबी हाथ लगी और पुलिस ने बटाला शहर में इस चोर गिरोह के 3 आरोपियों को धर दबोचा | पुलिस ने इन चोरों के साथ साथ चोरी के 11 तोले गहनों को भी जब्त कर लिया है | पुलिस की माने तो इन चोरों की उम्र 22 साल के लगभग है और इसी अम्र में इन्होंने कितनी चोरियां की है | ये चोर जिस घर को निशाना बनाते थे पहले तो उस घर की रेकी करते थे और मौका देखते ही रात के समय उस घर पर हाथ साफ कर लेते थे | पुलिस ने इन चोरों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड में लिया है | पुलिस चोरों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है |

मामले में बटाला के डीएसपी सिटी ने प्रेस वार्ता की जहां उन्होंने बताया के ये तीनों दोषी बाटाला के स्लम एरिया के रहने वाले है और तीनो बूट पालिश करने के बहाने शहर मैं उन घरों की रेकी करते थे जिन के दरवाजों पर ताला लगा होता था | जिसके बाद ये रात को रेकी वाले घरों में घुस कर कीमती सामान के साथ सोने के जेवर भी चुरा लेते थे | अब इस मामले में पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं जिससे चोरी की घटना में कमी आयेगी | ये चोर अपनी जरुरती सामान को पूरा करने के लिये घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे | फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है |

बेशक ये चोर अपनी जरुरती सामान खरीदने के लिये ये अपराध करते थे | लेकिन उनके इस रास्ते को कानून इजाजत नहीं देता जिसके चलते अब उन्हें इस जुर्म की सजा मिलेगी |

Watch Video

https://youtu.be/h8HBR9cDHh0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *