ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किराये के मकान पर रह रहे शख्स ने अचानक अपने घर से निकलना बंद कर दिया लोगों को भी लगा कि शायद वो अपने काम को लेकर काफी बिजी होगा इसलिये वो घर से बाहर नहीं निकल रहा या फिर किसी कोई जवाब नहीं दे रहा लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो सबके होश उड़ गये |
फरीदाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान पर एक सीएनसी ऑपरेटर राजेश कुमार काफी समये से रह रहा था और उसका स्वभाव भी काफी अच्छा था जिससे पड़ोसियों का उसके घर आना जाना लगा रहता था | लेकिन पुछले 4 दिनों से राजेश ना ही अपने कमरे से बाहर निकाला और ना ही किसी से उसकी बात हुई | इस दौरान लोगों ने उसके घर के बाहर आवाज भी लगाई लेकिन राजेश ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया इस बीच लोगों को लगा कि वो सो रहा होगा ये फिर किसी काम में बिजी होगा इसलिये उन्होंने उसे परेशान करना जरुरी नहीं समझा और वो लोग वहां से चले गये लेकिन एक दिन लोगों को उसके घर से बदबू आने लगी तो लोगों को शक हुआ की शायद राजेश के साथ कुछ गलत हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी |
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उन्होंने भी आवज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया | दरवाजा तोड़ते ही बदबू और ज्यादा आने लगी और जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो पुलिस ने देखा कि राजेश का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है | शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी मौत लगभग 3 – 4 दिनों पहले ही हो चुकी होगी | फिलहाल पुलिस ने जांच के लिये फोरेंसिक टीम को बुलाया जिससे मामले की तहकीकात कर सके |
पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसके परिजन भी काफी समय से राजेश से बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन | राजेश ना ही उनका फोन उठा रहा था और ना ही उसने कभी अपने परिजनों से बात की जिससे इनके मन में भी येसवाल उठ रहा था कि वो ठीक है या नहीं लेकिन फिर भी उन्हें लगा कि शायद वो काम में बिजी होंगे इसलिये वो उनसे बात नहीं कर रहे | लेकिन अचानक चार दिनों बाद पुलिस कि और से उनकी मौत खबर आई जिससे पूरे परिवार को एक गहरा झटका लगा है | फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है |
इस मौत से इलाके भर में सनसनी फैल गई है | फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामले में खुलासा करने की बात कह रही है |
Watch Video
https://youtu.be/4D1M8TmWg9w
