इनेलो में वार पलटवार का दौर जारी, अजय चौटाला पर बोला हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो में मचे घमासान के बाद पिछले दिनों बड़े भाई अजय सिंह चौटाला ने नयी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो में मचे घमासान के बाद पिछले दिनों बड़े भाई अजय सिंह चौटाला ने नयी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है | लेकिन उसके बाद भी दोनों तरफ से बयान बाज़ी का दौर जारी है | आज सिरसा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में एक बार फिर अपने बड़े भाई अजय सिंह चौटाला पर हमला बोला है |

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जो नए दल के बारे में चर्चा चली हुई है वो किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं कर पायेगा और आखिर में उन्हें अपनी गलती के लिए चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से माफ़ी मांगनी पड़ेगी | अभय सिंह चौटाला ने अजय सिंह चौटाला और उनकी पत्नी को पुत्र मोह में फंसा हुआ बताया साथ ही कहा कि नई पार्टी का नाम पुत्र मोह पार्टी होना चाहिए |

उन्होंने कहा कि चाहे वो अजय चौटाला हो या नैना चौटाला उनके भाषणों में बीजेपी और कांग्रेस से विरोध की बजाए पुत्र मोह की झलक देखने को मिलती है | अभय चौटाला ने आगे कहा कि उन्हें मंचो से गुंडा और जयचंद कहा गया और अगर वो ऐसा है तो फिर ये लोग इतने लम्बे समय से उनके साथ कैसे रहे |

Watch Video

https://youtu.be/S86hSKxVzv4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *