ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: #MeToo मुहिम के छिकंजे में कई मशहूर अभिनेताओ के नाम सामने आए है। इनमें से एक नाम टीवीपूर के संस्कारी बाबू जी के नाम से मशहूर अभिनेता अलोक नाथ का भी नाम सामने आया जिस पर कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार लेखिका विनता नंदा के आरोपों के बाद पुलिस ने अभिनेता आलोक नाथ खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि लेखिका विनता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था साथ ही उन्होने आलोक नाथ के कई राज भी खोले।
विनता नंदा ने अपने साथ हुए बुरे व्यवहार को #MeToo मुहिम के तहत सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिस को आलोक नाथ ने गलत कहा था। साथ ही उन्होने विनता नंदा पर मानहानि का केस दर्ज करने की अपील की थी।


