ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के जिंदल पुल के पर एक बड़ा सड़क हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुल पर कुछ मजदूर सोये हुए थे अचनाक एक कार सवार ने पुल पर सोये हुए मजदूरों को कुचल दिया
जिस कारण मौके पर ही करीब 5 मजदूर मर गए जबकि इस हादसे में 9 मजदूर गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिंदल पुल को बनाने का काम चल रहा था इसी दौरान ये भयानक हादसा हुआ फिलहाल पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

