नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शराब की बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेशक हम गुनाह करते हैं और हमारे मन में कानून का कोई खौफ भी नहीं होता | लेकिन एक दिन ऐसा भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेशक हम गुनाह करते हैं और हमारे मन में कानून का कोई खौफ भी नहीं होता | लेकिन एक दिन ऐसा भी आता है जब कानून का मरतबा हमारे जहन में ऐसे बैठता हो कि उसी दिन से कानून का खौफ पैदा हो जाता है और उस वक्त लोगों के पास पछतावे के सिवा कुछ नहीं बचता | बेहतर है वक्त रहते ही अपनी गलत आदतों को छोड़कर जिंदगी की नई शुरआत करें क्योंकि जब इसका अंत होता है तो अंजाम भी उतना ही गलत होता है | ये मामला भी कुछ यही बयान कर रहा है |

ताजा मामला गुरदासपुर से सामने आया है जहां सीऐईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी की नशा तस्कर अपने साथ भारी मात्रा में इंग्लीश शराब लेकर पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में है | पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर सभी की चेकिंग करनी शुरू कर दी | जिसके बाद पुलिस के हाथ जो लगा वो होश उड़ा देने वाला था | दरसल तस्कर के पास 490 पेटी शराब की बोतलें थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया | तस्कर इसे चंडीगढ़ से लाते थे और गुरदासपुर में  लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे और सस्ती शराब लोगों के लिए हानीकारक साबित होती थी | लेकिन फिर भी गुरदासपुर में इसकी बिक्री अपने चरम सीमा पर थी |

पुलिस ने नशा तस्करों से शराब की बोतलों के साथ साथ एक केंटर , एक ट्रेक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है | इस तरह से शराब बेच कर आरोपी ने सरकार के एक्साइज विभाग को लाखों का चूना लगाया है | पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है इसके साथ ही पुलिस को उम्मीद है की आरोपी के बायान के आधार पर इससे जुड़े लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जायेगा और उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा | हलाकि मामले में आरोपी ने पुलिस को अपने दोस्तों के बारे में कुछ नहीं बताया जिसके चलते पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है | इसके साथ ही पुलिस ने ये भी दावा किया है कि पकड़े गये आरोपी से कई नाम सामने आने वाले हैं | जिससे पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी और सभी आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी |

गुनाह की दुनिया में हम चाहे कितने भी आगे चले जायें लेकिन जब इसका अंत होता है तो इस गुनाह का अंजाम भी बुरा ही होता है और उस वक्त अपने भी पीछा छुटने लगते हैं और तभी लोगों को अपनी गुनाहों का अंदाजा लगता है | फिलहाल अब देखने वाली बात होगी कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है |

Watch Video

https://youtu.be/7slb8VF9PPk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *