ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीँ आ रहे है। ऐसा ही फिर से जम्मू कश्मीर में देखने को मिला।
बता दें कि शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड हो गई जिस कारण इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
इसके अलावा इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को संदिग्ध गतिविधिय़ों की सुचना मिली थी।


