ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम मनोहर लाल खट्टर की ओर से दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है | सीएम के इस बयान को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कटाक्ष किया है और कहा है कि ऐसा बेतुका बयान देने से सीएम और भाजपा की ‘तालिबानी सोच’ फिर उजागर हुई है और बेटियों के अपमान के लिए सीएम को मांफी मांगने के लिए भी कहा |
सीएम मनोहर लाल के रेप की घटनाओं पर विवादित बयान को लेकर | रविवार को गुरुग्राम के महावीर चौक पर कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और सीएम मनोहर लाल का पुतला फुंका गया | उन्होंने सीएम बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया | उनकी मांग है कि सीएम को अपना बयान वापिस लेना चाहिए और सीएम पद से इस्तीफे के भी मांग की गई |
मीडिया से बात करते हुए सुमित्रा चौहन ने कहा कि भाजपा महिलाओं पर अपराध रोकने में नाकाम साबित हुई है | ऐसे बयान देकर सीएम बेटियों का अपमान करते है | बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान छेड़ने वाले बेटियों के खिलाफ बयानबाजी करते है | सीएम महिलाओं का सम्मान नहीं करना चाहते | कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम के बयान को महिलाओ के प्रति एक भद्दी टिप्पणी बताया साथ ही पीएम मोदी से भी मुख्यमंत्री को स्वयं बर्खास्त करने की भी अपील की | इसी के साथ गुरुग्राम में होने वाली पीएम मोदी की रैली को लेकर कहा कि पीएम मोदी का काले झंडों से स्वागत किया और जहां पीएम जाएंगें वहां उनका घेराव किया जाएगा |
Watch Video
https://youtu.be/zAinVgaV-iY
