ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में हुए विस्फोट के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर पुलिसबल की तैनाती कर दिया है | इसी के साथ अब हरियाणा में भी आतंकवादियों के घुसने का आशंका भी जताई जा रही है | बताया जा है पंजाब से दिल्ली के लिए निकले 5-6 लापता आतंकवादियों की हरियाणा में घुसने की आशंका जा रही है | इसका खुलासा फतेहाबाद में हाइवे पर खड़ी मिली एक लावारिस संदिग्ध गाड़ी से हुआ है | मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि लापता आतंकियों के बारे में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा खुफिया विभाग की ओर से इनपुट मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है |
जिले से लगते राजस्थान, पंजाब सीमा एरिया में नाकेबन्दी, संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही है | इसी के साथ होटल, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी चेकिंग की जा रही है | फिलहाल ईको गाड़ी को कब्जे में लिया गया है और पता लगा है कि गाड़ी की पानीपत से चोरी की गई है | फिलहाल जांच जारी है और पूरी जिला पुलिस और खुफिया विंग को अलर्ट पर रखा गया है |


